Monday, September 7, 2020

9 दिन बाद आज खुलेंगी मंडी, 300 से अधिक किसान पहुंचे, दिया प्रवेश


हड़ताल के चलते 9 दिन से मंदसौर कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य नहीं हुआ। आखिरकार सोमवार शाम को आश्वासन के बाद अधिकारियों की हड़ताल खत्म हुई।

हड़ताल खत्म की जानकारी मिलते ही मंडी में आवक शुरू हो गई। देर शाम तक 300 से अधिक किसान मंडी में पहुंच गए जिन्हें प्रशासन ने प्रवेश दे दिया है।
कृषि मंडी में 20 अगस्त को रविवार से ही नीलामी कार्य बंद है। व्यापारियों के बाद मंडी अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

सोमवार को भी मंडी में अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहे। दो दिन पहले आए किसानों ने अधिकारियों से उपज नीलाम कराने की मांग की।

जिस पर मंडी अधिकारियों ने जल्द नीलाम का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम होते-होते शासन ने मंडी अधिकारियों कर्मचारियों की मांगों को मानने का आश्वासन देते हुए हड़ताल खत्म करा दी।

सोमवार शाम को ही हड़ताल खत्म होने से सोशल मीडिया पर मंगलवार से नीलामी शुरू होने की जानकारी वायरल हो गई।

इससे सोमवार शाम तक ही मंदसौर मंडी में किसान पहुंचने लगे। सोमवार रात 8 बजे तक मंदसौर मंडी के बाहर 300 से अधिक वाहनों में किसान उपज लेकर पहुंच गए। जिन्हें मंडी प्रशासन ने प्रवेश दे दिया। नौ दिन बाद मंगलवार को मंडी में नीलामी कार्य शुरू होगा।

किसानों को ट्राॅली में माल लाने की दी समझाइश
मंडी प्रशासन ने हड़ताल खत्म होने के साथ दो दिन से मंडी में डले किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई। वहीं किसानों को मंडी प्रशासन खुली ट्राली में माल लाने के लिए समझाइश दे रहे है। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम हो। वहीं मंगलवार से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नीलामी शुरू की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/market-will-open-9-days-later-more-than-300-farmers-arrived-given-entry-127697372.html

No comments:

Post a Comment