Tuesday, September 22, 2020

दूसरे दिन भी गुल रही बिजली, इंदाैर राेड फीडर 6 घंटे बंद रहा, नहीं मिला फाॅल्ट, लाेग हुए परेशान

एक दिन पहले साेमवार काे तेज हवा की वजह से विद्युत सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के तार टूटने से शाम काे पूरे शहर की बिजली ढाई घंटे बंद रही थी। मंगलवार काे भी शहर की बिजली बार-बार गुल हुई। इसी बीच सुबह इंदाैर राेड फीडर में फाल्ट हाे गया। इससे इस फीडर से जुड़े इलाकाें की बिजली 6 घंटे बंद रही। लाेग उमस भरी गर्मी से बेचैन हाेते रहे। 6 घंटे की मशक्कत के बाद भी कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियाें काे फाल्ट नहीं मिला। वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए सब स्टेशन से फीडर की बिजली शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार बिना हवा-आधी के सुबह करीब 10 बजे इंदाैर राेड फीडर में फाल्ट आ गया। इससे सिविल लाइन से लेकर साईं मंदिर तक के इलाकाें और आसपास की काॅलाेनियाें की बिजली बंद रही। करीब 4 बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई। इसके बाद लाेगाें ने राहत की सांस ली। जेई शैलेष जराठे ने बताया कंपनी की पूरी टीम फाल्ट ढूंढने में लगी रही। लेकिन फाल्ट नहीं मिला। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए इंदाैर राेड फीडर की बिजली चालू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/power-was-on-the-second-day-as-well-and-the-feeder-remained-closed-for-6-hours-fault-was-not-found-people-were-upset-127745603.html

No comments:

Post a Comment