Friday, September 18, 2020

पुलिस ने 53 गांवों से जब्त की एक लाख की शराब

जिले के विभिन्न गांवों में पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया। जिले की सभी थानों द्वारा करीब 53 गांवों में कार्रवाई की गई। इस दौरान एक लाख रुपए मूल्य की 1096 क्वाटर देशी शराब व 11 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जिले की पुलिस द्वारा शोभापुर, मोहड़ कलां, विजनहाई, सिमरई, नकतरा, भारकच्छ, बाडेर, रतनपुर, उमरिया, महोली, सेमरा कलां, महुआखेड़ा, मेहगवां टप्पा, रजपुरा, टिकोदा, जमुनिया, महेश्वर, जामगढ़, नयागांव कलां, उटिया, चारगाव, बाग पिपरिया, छुछार, साईखेड़ा, परासिया, दिलहारी, चिगवाडा कलां, रमगढ़ा, उतका, सोनपुर सहित करीब 53 गांवों में शराब की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती शुक्ला ने आमजन से अपील की है कि ग्रामीण अवैध शराब की सूचना संबंधित थाना प्रभारी कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 7587620842 पर दे सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/police-seized-liquor-worth-one-lakh-from-53-villages-127732688.html

No comments:

Post a Comment