Monday, September 7, 2020

5 माह 15 दिन बाद , अब फिर से आनंद ले सकेंगे प्रकृति प्रेमी

मप्र पर्यटन विभाग ने कोरोना महामारी के चलते लंबे इंतजार के बाद सोमवार को सुबह 10 बजे बोट क्लब की सेवाएं शुरू कर दी। अब प्रकृति प्रेमी इसका आनंद उठा सकेंगे। पर्यटन विभाग के अफसरों का कहना है कि लंबे समय से कोरोना वायरस के चलते पर्यटन प्रेमी घर व गांव-शहर से बाहर नहीं निकल रहे थे। शासन ने बोट क्लब की सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाएगा। बाेट का आनंद लेने के लिए प्रति 5 मिनट 100 रुपए और क्रूज के लिए प्रति 45 मिनट का 130 रुपए किराया है।
इधर, रुकने व ठहरने के लिए भी विभाग ने हिंगलाज रिसोर्ट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsour/news/after-5-months-and-15-days-now-nature-lovers-will-be-able-to-enjoy-again-127697374.html

No comments:

Post a Comment