Thursday, September 24, 2020

डॉलर मजबूत तो 4 दिन में 10% चांदी सस्ती

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के भाव में आ रही गिरावट का असर सराफा बाजार पर हो रहा है। पिछले 4 दिन में चांदी 10 फीसदी सस्ती हुई है। सराफा में 4 दिन पहले 21 सितंबर को चांदी के भाव 62,800 रुपए प्रति किलो थे, जबकि अब भाव 56,400 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं यानी 6400 प्रति किला की भारी भरकम गिरावट आई है। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी वेव आने की आशंका के चलते निवेशकों ने डॉलर में इन्वेस्टमेंट शुरू किया है जिससे डॉलर मजबूत हो रहा है।

चांदी के भाव 56,400 रुपए प्रति किलो हुए

ऐसे सस्ती हो रही
21 सितंबर 62,800
22 सितंबर 59,500
23 सितंबर 58,900
24 सितंबर 56,400
(नोट भाव प्रति किलो में है)
सवा महीने में 11,600 रुपए सस्ती हुई चांदी

सवा महीने में चांदी 11600 रुपए सस्ती हुई है। 10 अगस्त को चांदी के भाव 68 हजार रुपए पहुंच गए थे। जो 8 साल पुराने भाव पर पहुंच गई थी लेकिन इसके बाद से ही लगातार गिरावट का दौर जारी है और चांदी सस्ती हो रही है।
चांदी के साथ सोना भी हुआ सस्ता - चांदी के साथ सोने के भाव भी लगातार नीचे आ रहे हैं। गुरुवार को सोना 50,600 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। जबकि 4 दिन पहले इसके भाव 51,900 प्रति 10 ग्राम थे।

आगे भाव में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है
सराफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट से घरेलू बाजार में भाव नीचे आ रहे हैं। आगे भी भाव में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
एमएसीएक्स में गिरावट- एमसीएक्स में गुरुवार को गोल्ड 0.34 फीसदी यानी 170 रुपए घट कर 49,338 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर फ्यूचर 2.92 फीसदी यानी 1,709 रुपए घट कर 56,779 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड के दाम में 0.3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह गिर कर 1,858.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dollar stronger then 10% silver cheaper in 4 days


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/dollar-stronger-then-10-silver-cheaper-in-4-days-127751585.html

No comments:

Post a Comment