Wednesday, September 23, 2020

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 2 लोगों को उधार दिए रुपए वापस नहीं मिलने से था परेशान

जावर थाना क्षेत्र के बमनगांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माता मंदिर के पास गांव में पेड़ पर लटके हुए मृतक की शिनाख्त लोगों ने सजन पिता भीमसिंह राजपूत (42) के रूप में की। बताया जा रहा है कि मृतक सजन सिंह ने दो लोगों को रुपए उधार दिए थे। राकेश पिता रूपसिंह निवासी बमनगांव को एक लाख व शक्ति यादव निवासी जावर को 1.50 हजार रुपए उधार दिए थे। दोनों ही लोग सजन के रुपए वापस नहीं कर रहे थे। कई बार मांगने के बाद भी विवाद की स्थिति होने पर सजन सिंह ने जावर थाने में दोनों के खिलाफ आवेदन देकर रुपए दिलाने की मांग की। पुलिस ने शिकायती आवेदन को गंभीरता से नहीं लिया। मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर निराकरण का आश्वासन दिया। मामले में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि मृतक सजनसिंह पर 5 लाख रुपए का कर्ज था। इसके अलावा कुछ और भी लोग है जिनसे मृतक को रुपए लेना बाकी था। फिलहाल जावर पुलिस मर्ग जांच कर रही है।
दोनों पक्षों को बुलाकर समाधान करते: मामले को लेकर जावर थाना टीआई हिना डावर ने कहा कि सजन सिंह के शिकायत आवेदन पर जांच शुरू की थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले का निराकरण के लिए बीट प्रभारी को निर्देश दिए थे, लेकिन सजनसिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया। एक दिन पहले ही आवेदन प्राप्त हुआ था। मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।

मृतक द्वारा एक दिन पहले दिए आवेदन के प्रमुख अंश..
मैं सजन सिंह पेशे से किसान हूं। मेरे द्वारा बमनगांव के राकेश रूपसिंह को 1 लाख रुपए व जावर के शक्ति यादव को डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे। राकेश ने ईंटें बेचकर रुपए लौटाने की बात कही थी लेकिन अब रुपए मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। इसी तरह शक्ति को भी खाद-बीज दवाई की दुकान में जरूरत पड़ने पर 1.50 लाख रुपए दिए थे। उसने भी रुपए देने से साफ इंकार कर दिया। खेती में दो दिन-तीन साल से फसल भी खराब हो रही है। इस कारण मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं चल रही है। दोनों को रुपए मैंने मेरे पिताजी के सामने दिए थे। निवेदन है इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे मेरे रुपए वापस दिलाने का कष्ट करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmer commits suicide by hanging, was upset over not getting back loan money given to 2 people


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/farmer-commits-suicide-by-hanging-was-upset-over-not-getting-back-loan-money-given-to-2-people-127748551.html

No comments:

Post a Comment