Friday, September 18, 2020

सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर बनाने मिलेंगे 2 करोड़:भदौरिया

प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग मंत्री डॉ.अरविंद सिंह भदौरिया बमोरी विधानसभा में सहकारिता सम्मेलन में कहा कि आत्म निर्भर मप्र आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश किसानों एवं सहकारिता की दम पर आत्म निर्भर बनेगा। इससे स्थानीय पर युवाओं और जरूरतमंद बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इसके लिए भारत सरकार से प्रदेश को 7500 करोड़ रुपए की राशि मिली है।

डॉ.भदौरिया आत्‍म निर्भर भारत-सहकारी संगोष्‍ठी विषय पर केंद्रित आयोजित सहकारिता सम्‍मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने की। इस अवसर पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, गजेंद्र सिंह सिकरवार, महेंद्र सिंह किरार, स्‍थानीय जनप्रतिनिधि, उप पंजीयक सहकारिता बबलु सातनकर एवं सहकारी आंदोलन से जुडे़ किसान मौजूद रहे।

श्री भदौरिया ने कहा कि जिले से सहकारिता के माध्‍यम से जो भी प्रोजेक्‍ट मिलेंगे उन्हें जल्द स्वीकृति किया जाएगा। योजना के तहत प्राथमिक साख सहकारी समितियों को एक प्रतिशत ब्‍याज दर पर 2 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसके लिए सोसाइटियों का व्‍यवस्थित होना अनिवार्य है समय-समय पर उनका आडिट जरूरी है।

रोजगार के लिए शुरू करेंगे पोहा उद्योग

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिसौदिया ने विधानसभा क्षेत्र में पोहा मिल एवं पॉपकॉन मिल उद्योग लगाए जाने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को स्‍थानीय स्‍तर पर रोजगार मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, गजेंद्र सिकरवार ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि, केसीसी सामान्‍य एवं पशुपालन के चेक वितरित किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 crore to make cooperative societies self-sufficient: Bhadoria


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/2-crore-to-make-cooperative-societies-self-sufficient-bhadoria-127732674.html

No comments:

Post a Comment