Thursday, September 24, 2020

19 नए पॉजिटिव मिले : अब जिले में कुल संक्रमित 1720

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 19 नए पॉजिटिव मिले हैं, इसी के साथ अब कुल संक्रमित 1720 हो गए हैं।
नए संक्रमितों में काटजू नगर के 80 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड की 63 वर्षीय महिला, सदर बाजार के 76 वर्षीय पुरुष, पारिजात अपार्टमेंट के 83 वर्षीय पुरुष, 81 वर्ष की महिला, विनोबा नगर के 57 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार बाजना की 38 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष, राजपूत मोहल्ला बाजना के 33 वर्षीय पुरुष, अंबे माता मंदिर के पास रावटी की 42 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरुष, शिव मंदिर रावटी की 36 वर्षीय महिला, मोतिया कोटडा की 25 वर्षीय महिला, न्यू रोड का 20 वर्षीय युवक, प्रियदर्शनी नगर रतलाम की 30 वर्षीय महिला, बरगुडों का वास के 65 वर्षीय पुरुष, बृज धाम के 27 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन के 35 वर्षीय पुरुष, सिविल हॉस्पिटल आलोट के 38 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

तरणताल फीवर क्लिनिक पर कोरोना की फ्री जांच

रतलाम | कोरोना संदिग्‍ध मरीजों की जांच के लिए सिविक सेंटर तरणताल पर फीवर क्लिनिक प्रारंभ हो गया है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कोरोना की नि:शुल्क जांच की जाएगी। एसडीएम शहर अभिषेक गेहलोत ने बताया रिपोर्ट पॉजिटिव आने और कोई लक्षण नहीं होने पर संबंधित को पर्याप्‍त किट देकर घर पर ही होम आइसोलेट किया जा रहा है। देरी से जांच कराने वाले मरीज को रिकवर होने में समस्या होती है इसलिए पॉजिटिव के कांटेक्ट में आने वाले व परिवार के सदस्य समय पर जांच व उपचार करवाएं। समस्या होने पर टेली-मेडिसीन नंबर 8815822491, कंट्रोल रूम के नंबर 07412-242400 या 8989254487 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/19-new-positives-found-now-total-1720-infected-in-the-district-127751605.html

No comments:

Post a Comment