जिले में हाईटेक कोविड कमांड सेंटर शुुरू हो गया है। कोविड कमांड सेंटर से होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए वीडियो काॅल की मदद ली जा सकेगी। इस सेंटर पर 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहेंगे, जो वीडियो कॉल से एक दिन में दो बार 180 होम आइसाेलेट मरीजों के स्वास्थ्य के हाल चाल पूछेंगे। सेंटर पर एक एबुलेंस भी मौजूद रहेगी। मरीजों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती भी कर सकेंगे।
कलेक्टर राकेश सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने हाईटेक कोविड कमांड सेंटर शुरू किया है। सीएचएमओ डॉ. प्रदीप धाकड़ ने डॉक्टरों की बैठक लेकर अलग-अलग डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड कमांड सेंटर में लगाई है। 24 घंटे सेवा देने वाले कोविड कमांड सेंटर के लिए 1075 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर जिले के पॉजिटिव मरीज, जो होम आइसोलेट हैं, वाे वीडियो कॉल कर सकेंगे। सेंटर पर होम आइसोलेटेड कोविड पॉजिटिव मरीज के पर्यवेक्षण के लिए वीडियो कॉलिंग का प्रबंधन किया है। ऐसे कोविड पॉजिटिव मरीज, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा है, इन मरीजों को सेंटर पर तैनात डॉक्टर एक दिन में दो बार वीडियो कॉल करेंगे। उनके स्वास्थ्य के हालचाल लेंगे। जिले में वर्तमान में 180 मरीज होम आइसोलेट हैं। उक्त मॉनिटरिंग के लिए सार्थक पोर्टल पर होम आइसोलेटेड मरीजों की लाइन लिस्ट देखी जा सकेगी। सेंटर पर एक एम्बुलेंस रहेगी एवं आवश्यकतानुसार तत्काल मरीज को अस्पताल मे भेजा जाएगा।
छह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मिले : इधर कोविड मरीजों की सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल को छह कंसेंट्रेटर मिले हैं। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडागरे के प्रयासों से जिले को यह सुविधा मिली है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा ने बताया कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों में ऑक्सीजन पूर्ति एक जरूरी उपचार प्रक्रिया है। ऑक्सीजनकी आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर एक उपकरण होता है, जिससे वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन मरीजों को दी जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/video-call-will-be-made-to-180-home-iselate-patients-2-times-a-day-127738988.html
No comments:
Post a Comment