Wednesday, September 23, 2020

मंदिर, मस्जिद और चर्च सहित 150 धर्मस्थलों में हो रही प्रार्थना व हवन

कोरोना संक्रमण से पीड़ित वनमंत्री विजय शाह की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद से उनकी विधानसभा क्षेत्र के निवासी ज्यादा चिंतित हैं। पहले उनके समर्थक ही हवन-पूजन कर रहे थे। अब आम लोग भी अपने चहेते नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने में जुट गए हैं। महिलाओं से लेकर बुजुर्ग व बच्चे भी बड़ी संख्या में भागीदारी कर रहे हैं। पूरी विधानसभा के 150 से अधिक धर्मस्थलों में प्रार्थना की जा रही है। इनमें मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा आदि भी शामिल हैं।
हनुमान मंदिर में 11 बार चालीसा पाठ किया - खालवा ब्लाक के ग्राम सुकवा-सुकवी के हनुमान मंदिर में बुधवार को ग्रामीणों ने रमेश गीर के नेतृत्व में हनुमान चालीसा पाठ किया। पाठ 11 बार दोहराया गया। शनिवार को पुन: यह आयोजन किया जाएगा।
हरसूद की महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत - हरसूद की महिलाओं ने मंगलवार को मंत्री शाह के स्वस्थ होने की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। पिंकी जिनोदिया ने बताया लॉकडाउन में पुलिस मेरे पति को थाने ले गई और घंटों बैठाए रखा। मंत्री शाह को पता चला तो वे सीधे थाने पहुंचे और उन्हें छुड़ाकर घर लाए। इसी प्रकार रूपाली, उमा पति राजू व अनीता पति अर्पित ने कहा शाह ने केवल क्षेत्र का विकास ही नहीं किया बल्कि लोगों के सुख-दुख में हमेशा शामिल होते हैं। उनके लिए प्रार्थना व व्रत करना हमारा फर्ज बनता है।
सैकड़ों घरों के चिराग बुझने से बचाए
^मंत्री शाह केवल एक व्यक्ति नहीं हैं। आदिवासी समाज व क्षेत्र के लिए वे वरदान हैं। उन्होंने कई गरीब व आदिवासी परिवारों के चिराग बुझने से बचाए हैं इसलिए लोग उन्हें इतना प्रेम करते हैं। दादाजी महाराज उन्हें जल्द स्वस्थ करेंगे।
शुभम तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खालवा

...और इधर, इन धर्मस्थलों में की जा रही प्रार्थना

  • ग्राम कालाआम कला व चैनपुर की मस्जिद में मुस्लिम समाज ने कुरान की अयात पढ़कर अल्लाह से विजय शाह सहित दुनिया से कोरोना समाप्त होने की दुआ मांगी।
  • ग्राम रोशनी स्थित चर्च में सोमवार को में फादर सहित अन्य समाजजनों ने मंत्री शाह के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
  • ग्राम जामन्याकलां में बच्चों ने मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया। इसमें गांव के बड़े-बुजुर्गों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
  • जूनापानी के गुलाब बाबा आश्रम में आदिवासी समाज ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसमें ब्लाक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
  • खंडवा में अनिल आरतानी सहित सिंधी समाज के समर्थकों ने पूजन किया। भीमकुंड में समर्थकों द्वारा आठ दिन का अनुष्ठान कराया जा रहा है।
  • बैतूल सीमा क्षेत्र से लगे खंडवा व बैतूल जिले के गांवों में हवन-पूजन किया जा रहा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prayers and Havan in 150 shrines including temple, mosque and church


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/prayers-and-havan-in-150-shrines-including-temple-mosque-and-church-127748587.html

No comments:

Post a Comment