Friday, September 18, 2020

13 भाषाओं में होगी शिक्षा में हुए बदलावों पर केंद्रित प्रतियोगिता

शिक्षा के क्षेत्र में हुए नए बदलावों से छात्रों व जन समुदाय को परिचित कराने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य ऑनलाइन होंगी। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूली छात्र एवं महाविद्यालयीन छात्र व प्रबुद्ध आम नागरिक जन हिस्सा ले सकेंगे। इस उद्देश्य के पूर्ति के लिए गुना जिले के विद्याभारती द्वारा संचालित सभी सरस्वती शिशु मंदिराें की ऑनलाइन बैठक का आयोजित की गई। जिसमें एक टोली का गठन किया गया।

इस टोली में विद्याभारती संस्थान द्वारा संचालित शिशु मंदिरों के अलावा जिले की विद्यार्थी परिषद, शिक्षक संघ, संस्कृत भारती, सभी स्कूलों के एवं महाविद्यालय के शिक्षक, विद्वान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए mynep.in (मायनेप.इन) पर जा कर स्वयं को रजिस्टर कर इसमें भाग लिया जा सकेगा। प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है जो तेरह भाषाओं में आयोजित होगी तथा इसमें अनेक आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर बीनागंज के प्राचार्य बृजबिहारी त्रिपाठी ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/competition-focused-on-changes-in-education-in-13-languages-127732659.html

No comments:

Post a Comment