Friday, September 18, 2020

10 किलोवाॅट वाले उपभोक्ताओं की रीडिंग एमआरआई से जरूरी

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़े उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग पर नजर रखने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत अब 10 किलोवाॅट व उससे अधिक स्वीकृत भार वाले उपभोक्ताओं की रीडिंग एमआरआई के माध्यम से होगी। इस कार्य की माॅनीटरिंग भी सीधे एसीएस करेंगे। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में गड़बड़ी पाई जाएगी उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा विभाग द्वारा लाइन लॉस कम करने लगातार बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में उपभोक्ताओं के साथ ही कंपनी की संपत्ति की मेपिंग तक कराई गई है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि किस स्तर से लाइन लॉस हो रहा है।

एमआरआई से ही मान्य होगी रीडिंग| पूर्व में भी अधिकारियों द्वारा इस आशय के निर्देश दिए जा चुके हैं कि ऐसे उपभोक्ता जिनके यहाँ स्वीकृत लोड 10 किलोवाॅट या उससे अधिक है उनकी रीडिंग की एमआरआई जरूरी है, मगर कहीं न कहीं इस कार्य में लापरवाही सामने आते ही अब सीधे एसीएस द्वारा इस कार्य को सख्ती से करने के निर्देश जारी किए गए हैं, साथ ही अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया है कि इस कार्य की मॉनीटरिंग पूरी तरह से ऊर्जा विभाग द्वारा की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/mri-reading-of-10-kw-required-127732697.html

No comments:

Post a Comment