Saturday, May 2, 2020

लॉकडाउन के दौरान बच्चों को रोकने की बजाए उनके साथ क्रिकेट खेलने पर सैलाना विधायक गेहलोत पर केस

लॉकडाउन में कुंडा में क्रिकेट खेलते हुए फोटो छपने के बाद सैलाना एसडीएम के निर्देश पर सरवन थाने में विधायक हर्षविजय गेहलोत के खिलाफ सरवन थाने में प्रकरण दर्ज किया है। तहसीलदार किरण वरवड़े की रिपोर्ट पर धारा 144 का उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर विधायक को नोटिस जारी किया है।
थाना प्रभारी बीएल भाभोर ने बताया सरपंच बसंतीलाल कटारा और सरवन निवासी शंभूसिंह गणावा 27 अप्रैल को दानपुर (राजस्थान) सीमा पर लगे चेक पाइंट पर पुलिसकर्मियों और चिकित्साकर्मियों को भोजन व मास्क वितरण करने जा रहे थे। विधायक हर्षविजय गेहलोत को कुंडा में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखा। राजस्व निरीक्षक सैलाना सुनील अवास्या ने तहसीलदार किरण वरवड़े का पत्र थाने पर लाकर सौंपा जिस पर प्रकरण दर्ज किया।

हजारों मजदूरों को रेस्क्यू करवाया
विधायक गेहलोत ने कहा मैं सैनिटाइजर और मास्क बांटने गया था। बच्चों को भी मास्क दिए। क्षेत्र में कोई पॉजिटिव नहीं है इसलिए बच्चों के आग्रह पर उनके साथ क्रिकेट खेलने लगा। थोड़ी देर खेलने के बाद बच्चों को समझाकर घर भिजवाया और गांव में जाकर लोगों को भी कहा कि बच्चों को इस तरह खेलने के लिए बाहर नहीं जाने दें। विधायक गेहलोत ने मजदूरी के लिए बाहर गए करीब 25 हजार आदिवासियों को रेस्क्यू करवाया है। उन्हें सैनिटाइजर और मास्क बांटकर घर में रहने की समझाइश दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case against MLA Gehlot for playing cricket with children instead of stopping them during lockdown


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/case-against-mla-gehlot-for-playing-cricket-with-children-instead-of-stopping-them-during-lockdown-127267448.html

No comments:

Post a Comment