Saturday, May 2, 2020

टंकी नहीं भर पाई तो सप्लाई को शेड्यूल में लाने ले लिया ब्रेक

पटरी पार के इलाकों में रहने वाले 28 हजार से ज्यादा रहवासियों को डेढ़ माह से समय पर पानी नहीं मिल पाया है। 7 दिनों से पहले ही सुबह 7 की बजाए शाम 4 से 9 बजे के बीच पानी दिया जा रहा है। शनिवार को तो वह भी नहीं मिला। इससे 13 से ज्यादा क्षेत्र वालों को बिना पानी ही दिन गुजारना पड़ा। वजह सप्लाई की गड़बड़ी है, जिसे निगम का जलप्रदाय अमला अब तक दूर नहीं कर पाया है।
तकनीकी दिक्कत अपनी जगह है, निगम अधिकारी लॉकडाउन में काम का बोझ कम होने के बावजूद ध्यान नहीं दे रहे। हमेशा की तरह शनिवार को भी गंगासागर टंकी नहीं भर पाई। मौके का फायदा उठाते हुए सप्लाई को शेड्यूल पर लाने के लिए जलप्रदाय अमले ने शनिवार को ब्रेक ले लिया। उनका दावा है कि रविवार से शेड्यूल के अनुसार सुबह 7 बजे से सप्लाई होने लगेगी। सिटी इंजीनियर सुरेश व्यास ने बताया रविवार से सप्लाई शेड्यूल में आ जाएगी। इससे सभी क्षेत्रों को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा।

धोलावड़ की पुरानी लाइन का जोड़ खुला

शनिवार दोपहर धोलावड़ डैम से शहर आ रही पुरानी पाइप का जोड़ नए इंटकवैल के पास खुल गया। पानी बहने लगा। जलप्रदाय इंजीनियर कर्मचारियों को लेकर पहुंचे। इंटकवैल के पप बंद करवाए। गड्‌ढा खोदकर पानी निकाला और लीकेज को शीशा भरकर बंद किया। 15 से 20 मिनट पंप बंद रहे, जिन्हें लीकेज की मरम्मत होते ही फिर चालू करवा दिया।
आज इन क्षेत्रों में होगी सप्लाई
जवाहरनगर, पीएंडटी कॉलोनी, इंद्रलोकनगर, अलकापुरी सी सेक्टर, पूनम विहार, कस्तूरबा नगर, सखवाल नगर व अन्य।
कल इन क्षेत्रों में होगी सप्लाई
टीआईटी बिल्डिंग, वरदान नगर, मालवा नगर, पीएंडटी कॉलोनी का कुछ हिस्सा, गांधीनगर का कुछ क्षेत्र व अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the tank could not be filled, then we took a break to bring the supply in the schedule


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/if-the-tank-could-not-be-filled-then-we-took-a-break-to-bring-the-supply-in-the-schedule-127267457.html

No comments:

Post a Comment