Friday, May 22, 2020

प्रतिबंधित दवाएं बेचीं तो खैर नहीं

भारत सरकार की ओर प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय को लेकर कृषि विभाग सख्त है। शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने शहपुरा स्थित कृषि दुकानों का निरीक्षण किया। इन दुकानों से खाद-बीज के सैंपल भी लिए गए हैं। वहीं दुकानदारों को प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय न करने को लेकर हिदायत भी दी गई है। एक दुकान संचालक का रिकार्ड दुरुस्त न होने पर नोटिस भी जारी किया गया है। अनुभाग अधिकारी कृषि डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार ने ऐसी 27 कीटनाशक दवाओं के विक्रय, विनर्माण एवं प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया है, जो मानवीय स्वास्थ्य और मवेशियों के लिए घातक हैं। प्रतिबंध के बाद भी कुछ दुकानदार इन दवाओं को बेच रहे हैं। जिसके चलते शुक्रवार को कृषि विभाग ने 5 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन दुकानों से 3 बीज के और 8 उर्वरकों के सैंपल लिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Well done if banned medicines are sold


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/well-done-if-banned-medicines-are-sold-127330297.html

No comments:

Post a Comment