बरगी विकासखंड अंतर्गत बनाए गए 28 क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की सतत निगरानी की जा रही है। मेडिकल ऑफीसर राजेश राज ने बताया कि बरेला क्षेत्र में तिलहरी, दूंगा, सगड़ा, कुटेली, महकमा, जमुनिया में व बरगी क्षेत्र में पडरहा, वीजा, नारायणपुर, धाधरा, सुकरी, टेमर, खापा, ग्वारी आदि में समुदायिक क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटर्स में बाहर से आए मजदूरों को रखा गया है। लक्षण आने पर सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अभी तक 135 सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जिला प्रभारी ने देखा सेंटर्स का हाल- डॉ संजय जैन ने क्वारेंटाइन सेंटर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने बरगी के आदिम जाति छात्रावास एवं कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। डॉ राज ने बताया कि 135 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं कुछ लोगों को क्वारेंटाइन पूरा करने पर घर भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/continuous-monitoring-of-quarantine-people-127330285.html
No comments:
Post a Comment