सदर में काेराेना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच यहां कंटेनमेंट एरिया में फंसे लाेग दूसराें की जान जाेखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे। कैंट पार्षद किरण केशरवानी के पति वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम केशरवानी चाेरी छिपे कंटेनमेंट एरिया से परिवारसमेत भगवानगंज में शिफ्ट हाे गए। उनके पड़ाेसियाें के जरिए यह खबर पुलिस तक पहुंच गई। जिस पर कैंट थाने में केशरवानी के खिलाफ कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
कैंट थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि हरिओम केशरवानी बिना किसी सूचना के कंटेनमेंट एरिया से भगवानगंज में शिफ्ट हाे गए थे। यह नियम विरुद्ध है। कंटेनमेंट एरिया से किसी काे भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। वे कैसे और किन परिस्थितियाें में परिवार समेत दूसरी जगह शिफ्ट हुए इसकी जांच चल रही है। उनके खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत केस दर्ज हुआ है।
- कई और परिवाराें के शिफ्ट हाेने की जानकारी : काेराेना हाॅट स्पाॅट बने सदर इलाके से हर दिन 3-4 पाॅजीटिव केस सामने आ रहे हैं। यहां के रहवासियाें में हड़कंप हैं। कुछ नेता नियमाें काे ताक पर रखकर यहां से वहां हाे गए हैं। कुछ और परिवाराें के कंटेनमेंट एरिया से दूसरी जगह शिफ्ट हाेने की जानकारी मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
- बीएमसी पहुंचा कंटेनमेंट एरिया का भाजपा नेता : एक तरफ जहां कंटेनमेंट एरिया से लाेगाें के दूसरी जगह शिफ्ट हाेने पर एफआईआर दर्ज की जा रही है ताे वहीं कुछ भाजपा नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए नियम ताेड़ रहे हैं। साेमवार काे एक विधायक के साथ भाजपा नेता बीएमसी पहुंचा था, जबकि वह कंटेनमेंट एरिया का है। इस तरह सेभाजपा के नेता ही प्रशासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। कैंट थाना प्रभारी प्रशांत सेन का कहना है कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/kent-councilors-husband-along-with-family-shift-to-hiding-place-from-containment-area-fir-127341131.html
No comments:
Post a Comment