सीहोरा में यूपी के गेहूं बेचने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसी दौरान रविवार रात एक बार फिर राहतगढ़ के बेरखेड़ी स्थितसरकारी खरीद केंद्र पर अवैध गेहूं बेचने के लिए लाने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार एक ट्रेक्टर-ट्रॉली में ये गेहूं केंद्र पर बिकने पहुंचा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर डायल-100 के सिपाही पहुंच गए। उन्हें देख ट्रैक्टर का ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने ये गेहूं अपनी अभिरक्षा में ले लिया। लेकिन सुबह जब मीडियाकर्मियों ने इस घटनाक्रम की जानकारी ली तो न तो गेहूं का पता था और न ही ट्रेक्टर-ट्रॉली का। हालांकि रात में ही कुछ मीडियकर्मियों ने इस मामले में डायल-100 से ऑन रिकॉर्ड बात कर ली थी। जिसमें उन्होंने गेहूं के पकड़ने की बात कुबूल की थी।
सत्ताधारी दल से जुड़े लोेग यूपी से लाकर बेच रहे गेहूं : गेहूं खरीदी के मामले में एक बात का खुलासा हुआ है कि राहतगढ़ के कुछ नेतानुमा लोग यूपी से गेहूं लाकर बेच रहे हैं। बड़े किसान के रूप में पहचाने जाने वाले ये लोग सत्ताधारी पार्टी से जुड़े है। दरअसल यूपी में सस्ता गेहूं मिलने के कारण ये लोग अपने बड़े-बड़े गल्लों में स्टॉक कर लेते हैं, जिन्हें ट्रेक्टर-ट्रॉली में डालकर बेचने के लिए फुटकर-फुटकर खरीदी केंद्रों पर भेज दिया जाता है। बता दें कि इसी तरह का एक मामला सात दिन पहले पकड़ा जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विक्रमसिंह, एडिशनल एसपी, सागर ने कहा-मामले की जांच जारी है, टीआई से जानकारी लेंगे
सीहोरा में पिछले दिनों पकड़े गए गेहूं की जांच जारी है। इस बारे में नान के अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है ताकि प्रत्येक आरोपी की जिम्मेदारी तय हो। ताजा मामले में टीआई से जानकारी लेकर कुछ बता सकूंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/illegal-wheat-found-again-police-arrived-yet-the-result-is-zero-127341122.html
No comments:
Post a Comment