Sunday, May 3, 2020

कोरोना फाइटर्स के लिए आर्मी बैण्ड ने छेड़ा तराना सफाई, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों के छलके आँसू

ये देश है वीर-जवानों का अलबेलों का मस्तानों का इस देश का यारों, इस देश का यारों क्या कहना, देश भक्ति से ओत-प्रोत ऐसे गीतों से यादगार चौक जब गूँज रहा था तब सड़क किनारे खड़े सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस के जवान अपनी आँखें पोछ रहे थे। इन कोरोना फाइटर्स पर एक ट्रक फूलों की बारिश की गई, जिससे पूरा माहौल ऐसा हो गया कि लोग पूरी तरह से मगन हो गए। केंट बोर्ड ने कोरोना फाइटर्स के सम्मान के लिए रविवार को यह आयोजन किया था। यादगार चौक से गैरिसन मैदान के मार्ग पर दोनों ओर कोरोना फाइटर्स खड़े हुए थे, बीच में आर्मी बैंड शानदार धुनों के साथ चल रहा था और अधिकारियों, नेताओं ने फूलों की बारिश की। इस दौरान केंट बोर्ड अध्यक्ष राजेश नेगी, सीईओ सुब्रत पॉल और बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे के साथ ही पार्षद सुंदर अग्रवाल, अजय पदम, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
देश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है लेकिन ऐसे संकट में भी हमारे वीर पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स एवम् सफाईकर्मी निडरता एवम् नि:स्वार्थ भाव से सेवा में लगे हुए हैं। छावनी क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे सभी शूरवीरों का रविवार को केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे चिंटू, केंट बोर्ड अध्यक्ष, केंट बोर्ड सीईओ एवम् सभी सदस्यों द्वारा सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई की गई एवम् उनकी इस सेवा के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर सैन्य बैण्ड दल द्वारा उनके सम्मान में मधुर धुनों द्वारा एवम् पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Army band teases cleanliness, health and police personnel's tears for Corona Fighters


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/army-band-teases-cleanliness-health-and-police-personnels-tears-for-corona-fighters-127269968.html

No comments:

Post a Comment