Thursday, May 21, 2020

लॉक डाउन में भूखों को बांट रहे खाना और राशन, गोवंश के चारे के लिए देर रात डटे रहते हैं कई लोग

कोरोना को हराने में पुलिस, प्रशासन, डॉक्टर्स, महिला बाल विकास, स्वास्थ्यकर्मी, नगर पालिका एवं अन्य विभागों के साथ ही समाज सेवी भी सबसे आगे हैं। शहर की कई सामाजिक संस्थाएं एवं समाजसेवी जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।पहले चरण के लॉकडाउन से इनकी सेवाओं की कड़ी टूटी नहीं हैं। लॉक डाउन दर लॉक डाउन उनका काम जारी है। खासकर वह लोग जो जरूरतमंद और भूखों तक खाना पहुंचा रहे हैं। साथ ही मूक पशुओं का भी ख्याल रख रहे हैं। ऐसे समाजसेवियों को दैनिक भास्कर का सैल्यूट…
मास्क और कैप भी बांट रहे
संत बीरबलदास आश्रम द्वारा अभी तक 430 लोगों को 15-15 दिन के कच्चे राशन के पैकेट, 400 लोगों को प्रतिदिन खाने के पैकेट एवं मूक पशुओं के लिए प्रतिदिन 300 किलो चारा और भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है। 5 हजार मास्क और कैप बांट चुके हैं। आश्रम के संत बीरबलदास और महेश कुमार गोलू आदि मजदूरों की भी सेवा कर रहे हैं।
रोज 300 लोगों को भोजन
शहर की राधा मंडल जनसेवा समिति प्रतिवर्ष गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मथुरा के गिर्राज जी में भंडारा आयोजित करती है। लॉक डाउन हुआ तो समिति ने प्रतिदिन 300 पैकेट खाने के बनवाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाए।
गलियों को किया सेनेटाइज
शहर के सर्राफा कारोबारी बालकिशन सोनी, लॉक डाउन के बाद चैक पोस्ट और अन्य प्वाइंट पर ड्यूटी लगे पुलिसकर्मियों को खाने के पैकेट पहुंचाए। अपने बेटे सनी और स्टाफ के साथ मिलकर गलियों में सेनेटाइजर का छिड़काव भी किया। यह कार्य अपनी स्वेच्छा से नि:शुल्क सेवा करते हुए अंजाम दिए, ताकि लोगों की मदद हो।
सेवा के लिए खड़े तत्पर
चाहे जरुरतमंदों तक खाना पहुंचाना हो चाहे मूक पशुओं की सेवा और उनके चारे की व्यवस्था। प्रतिदिन सेवा समितियों के साथ मिलकर महेंद्र सिंह तोमर चिंटू इस प्रकार के सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। गलियों को सेनेटाइज भी कर रहे हैं।
400 लोगों को दे रहे भोजन
नवकांति संस्था प्रतिदिन 400 लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रही है। साथ ही कई लोगों को कच्चा राशन के पैकेट भी बांट चुकी है। इसी तरह ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाले युवा समाज सेवी सोनू ढिल्लन द्वारा प्रतिदिन 100 लोगों के लिए खाने के उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह खाना वह अपने घर से ही बनवा रहे हैं।
शिक्षक भी कर रहे मदद
अंचल के शिक्षकों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए शिक्षक रसोई बनाई, कई जरूरतमंद परिवारों को कच्चे राशन के पैकेट उपलब्ध कराए अब गोवंश की सेवा के लिए अभियान चला रहे हैं। इस मुहिम से कई शिक्षक जुड़े हुए हैं।
200 परिवारों को दी राहत
लॉक डाउन के दौरान 200 परिवारों को कच्चे राशन की सामग्री उपलब्ध कराई। कई लोगों को मास्क बांटे जरूरत पड़ने पर कच्चा राशन उपलब्ध कराते हैं।
इसके साथ ही कई समाजसेवी संस्थाएं हैं जो कि लॉक डाउन के दौरान से राहत कार्य कर रही हैं। लॉक डाउन के बाद से ही सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। मदद के लिए हमेशा तत्पर खड़े हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/dabra/news/food-and-ration-distributing-the-hunger-in-the-lock-down-many-people-stay-up-late-in-the-night-to-feed-the-cow-127327629.html

No comments:

Post a Comment