बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के देवरी कांछा के पास गुरुवार शाम लगभग 5 बजे तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक सड़क किनारे लगे खंबे से जाकर टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार राजकुमार आदिवासी 25 साल पुत्र कारू आदिवासी निवासी ग्राम थरखेड़ा नरवर जिला शिवपुरी के घर में 24 मई को बहन की शादी है। गुरुवार की सुबह वह अपने साथी भले आदिवासी 32 साल पुत्र रघु आदिवासी के साथ बाइक से अपने मामा के घर ग्राम बेरखेड़ा से डबरा भात मांगने गया। भात मांगकर दोनों अपने गांव लौट रहे थे। शाम को लगभग 5 बजे बेलगढ़ा थाना के ग्राम देवरी कांछा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे दिशा सूचक बोर्ड के खंबे से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों नीचे गिर गए ओर भले आदिवासी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आ गई, जबकि राजकुमार के मामूली खरोंचे आई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बेलगढ़ा थाना के एएसआई शिवअवतार, आरक्षक संजय रावत, बदन सिंह और रंजोर रावत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/dabra/news/returning-from-maternal-uncles-house-the-bike-of-the-youth-collided-with-the-pole-the-referee-127327623.html
No comments:
Post a Comment