कायस्थ समाज के इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त का कॉमेडी सीरियल में मजाक उड़ाने पर कपिल शर्मा ने समाज से माफी मांगी है। इस पर हिंदू समाज और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और सभी प्रदेशों ने कड़ा विरोध किया था और कपिल शर्मा एवं सोनी चैनल से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा था। चैनल की ओर से माफीनामा तो आ गया था, पर शर्मा को अपने इस कृत्य पर कोई खास अफसोस नहीं था। प्रदेश महामंत्री रत्नेश श्रीवास्तव व महिला प्रदेश अध्यक्ष वीना सक्सेना ने बताया कि इसके बाद कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने आपत्ति ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी थी। इसके बाद कपिल शर्मा ने सहाय को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर माफी मांगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/comedian-kapil-sharma-apologizes-for-mocking-lord-chitragupta-127341081.html
No comments:
Post a Comment