जिले में लाॅकडाउन के दाे महीने और 47 दिन में (8 अप्रैल को पहला केस मिला था) 232 पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके लिए सोमवार से नई व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। 25 लॉकडाउन रिस्पांस और सपोर्ट टीम के 75 दल शहर के 19 कंटेनमेंट एरिया में नजर रख रहे हैं।
इस तरह कुल 327 कर्मचारी-अधिकारी इसमें शामिल है। कंटेनमेंट एरिया से किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई। नई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार सुबह कलेक्टर अनय द्विवेदी और एसपी विवेक सिंह कंटेनमेंट एरिया में पहुंचे। प्रतिबंधित क्षेत्र की कुछ गलियों में लोग दिखाई दिए तो कलेक्टर ने मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से कहा किसी को भी घरों से बिना वजह बाहर नहीं आने दे। टीम के एक-एक सदस्य बारी-बारी से कंटेनमेंट एरिया में जाकर चेक करें। कोई भी व्यक्ति बाहर है तो उसे समझाइश दें, फिर भी नहीं माने तो फोटो और वीडियो बनाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
सुबह 6.15 से 10 बजे तक पहुंचाई जाएगी दूध-सब्जी
सभी 19 कंटनेमेंट एरिया के लिए निगम की सपोर्ट टीम ने दूध और सब्जी वालों की सूची बना ली है। ये वे विक्रेता है जो पहले संबंधित क्षेत्रों में व्यवसाय कर रहे हैं। लोगों को सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दूध-सब्जी वाले के साथ एक कर्मचारी भी जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
टीम तैनात किए जाने के बावजूद पहले दिन उतनी नहीं दिखी सख्ती
कंटेनमेंट एरिया में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए टीमें तैनात किए जाने के बावजूद कुछ क्षेत्रों में लोग दिखाई दिए। सुबह करीब 11 बजे कलेक्टर और एसपी हरिगंज पहुंचे। यहां खारीबावड़ी मार्ग की प्रतिबंधित गली में कुछ लोग दिखाई दिए। इस पर कलेक्टर ने कहा ये क्या है, इस तरह गली में लोग दिखाई नहीं देना चाहिए। इसी तरह सुबह 10 बजे कहारवाड़ी में तापड़िया गार्डन के पास स्थित कोरोना प्रतिबंधित क्षेत्र में लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई देते नजर आए। हालांकि मस्जिद के सामने वाले हिस्से में इस दौरान सन्नाटा रहा।
मेडिकल कॉलेज से 12 रिपोर्ट आई, 10 निगेटिव और 2 पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज की बाॅयोलॉजी लैब से 12 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आई इसमें से दो और दो रिपोर्ट पॉजिटिव मिले। जिसमें एक जिला अस्पताल की ओपीडी का सफाई कर्मी एवं आरपीएफ थाना खंडवा में ड्यूटी करने वाला हवलदार शामिल है। दोनों ही मरीजों को आइसोलेशन में भर्ती किया है।
इंदौर में कोरोना पॉजिटिव की इलाज के दौरान मौत : इंदौर में इलाज करा रहे एसएन कॉलेज के पीछे निवासी कोरोना पॉजिटिव की रविवार को मौत हो गई। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पड़ोसियों ने बताया मरीज के परिवार के सदस्यों की भी तबीयत ठीक नहीं हैं। जिले की यह 12 वीं मौत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/check-again-and-again-in-the-container-area-if-someone-looks-outside-make-a-photo-video-of-it-and-file-a-case-127339862.html
No comments:
Post a Comment