Monday, May 25, 2020

मोमिनपुरा में 68 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित, 62 वर्षीय की मौत के बाद आई निगेटिव रिपोर्ट

महेश्वर में सोमवार को दो लोगों की रिपोर्ट आई। वार्ड 15 के 68 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें 15 दिनों से सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत थी। संभवत: परिजन के किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित होने की आशंका है। डॉ बीएल लछेटा ने सैंपल लेकर इंदौर भिजवाए थे। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया। नगर परिषद की टीम ने सैनिटाइज किया।
मरीज को एसडीएम आनंदसिंह राजावत, एसडीओपी मानसिंह ठाकुर, तहसीलदार देवदत्त शर्मा, बीएमओ डॉ विमल वृंदावड़े की उपस्थिति में खरगोन रैफर कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके मंगलवार सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनका दो दिन पहले इंतकाल हो गया था। उन्हें अन्य बीमारी भी बताई जा रही है
वृंदावन कॉलोनी में एक सप्ताह पहले एक परिवार में मिले थे 8 पॉजिटिव
वृंदावन कॉलोनी में एक सप्ताह पहले एक परिवार की 8 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई मिली थी। इसी परिवार में 2 बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव मिली हैं। दोनों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। उन्हें घर रहने को कहा गया है। खरगोन जिला मुख्यालय से दोपहर में 4 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिले में कुल 119 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। जबकि कुल डिस्चार्ज 95 कर दिए गए हैं। 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
हेल्थ बुलेटिन : पांच नए सैंपल लिए, 2 मरीज भर्ती
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से सोमवार जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को 4 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटेव 1 नया मरीज पॉजिटिव मिला। जिले में कुल 119 संक्रमित मरीज मिले इनमें 95 स्वस्थ हो चुके व 16 स्थिर हैं। जबकि 8 की मृत्यु हो चुकी है। 5 नए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अभी 105 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 2 मरीजों को भर्ती किया है। 2 नए कंटेनमेंट एरिया घोषित हुए।
1 सप्ताह में कोरोना जांच मशीन पहुंचेगी महेश्वर
महेश्वर एसडीएम राजावत ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर में कोरोना जांच मशीन एक सप्ताह में पहुंच जाएगी। डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिलाने के बाद जांच रिपोर्ट मिलने लगेगी। डॉ. लछेटा ने बताया मशीन मिलने के बाद जांच के सैंपल की रिपोर्ट 6 से 8 घंटे में ही आ जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
68-year-old elderly infected in Mominpura, negative report came after 62-year-old's death


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/maheshwar/news/68-year-old-elderly-infected-in-mominpura-negative-report-came-after-62-year-olds-death-127339302.html

No comments:

Post a Comment