जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कुपोषित बच्चों के परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैठकें आयोजित की गईं। पंचायत भवनों में बैठक कुपोषित संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुपोषित बच्चों के परिवार को पात्रता अनुसार शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिये कार्ययोजना तैयार की गई।
साथ ही बैठक में महिला एवं बाल विकास की सेक्टर सुपरवाइजरों द्वारा कुपोषित बच्चों के साथ उनके परिजनों को बुलाकर कुपोषण से संबंधित जानकारी दी। पंचायत सचिवों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वहीं बल्देवगढ़ ग्राम पंचायतों में सुबह 11 बजे से बैठक आयोजित की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिका एवं आशाओं ने पंचायत सचिवों को कुपोषित बच्चों के परिवारों की जानकारी दी। जनपद पंचायत सीईओ प्रभात कुमार मिश्रा एवं महिला बाल विकास के समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इन बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/benefits-given-to-malnourished-children-in-niwari-128089551.html
No comments:
Post a Comment