Monday, January 4, 2021

न्यायालय के निर्देश पर ओवर ब्रिज में किया सुधार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीठासीन न्यायाधीश द्वारा के आदेश पर शहर के पथरिया फाटक रेलवे ओवर ब्रिज का तिग्रस्त हिस्सा का सुधार किया गया है। दरअसल फाटक की रैलिंग का एक हिस्सा बीते साल किसी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे वह हिस्सा नीचे गिरने का खतरा बना हुआ था।

जिससे नीचे गिरने से कई लोगों की जान जा सकती थी। इस संबंध में मांगंज वार्ड पांच निवासी रीतेश तिवारी द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने जनहित के इस मामले को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन दिया। जिसके बाद न्यायालय ने इस मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/improvement-in-the-over-bridge-on-the-direction-of-the-court-128089510.html

No comments:

Post a Comment