Saturday, January 2, 2021

धराड़ मंडल का दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग हुआ शुरू

भाजपा रतलाम ग्रामीण के धराड़ मंडल का दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग पाटीदार मांगलिक भवन धराड़ में शुरू हुआ। प्रथम सत्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। अध्यक्षता रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना ने की। द्वितीय सत्र में वक्ता मंदसौर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मदन लाल राठौर रहे। अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण जोशी ने की। तृतीय सत्र में अमय आप्टे जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा उज्जैन वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जुझार सिंह जोधा ने की। चौथा सत्र के.पी. झाला प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता लोकेंद्र सिंह राठौर पूर्व उपसरपंच धराड़ ने की। पांचवां सत्र रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना इस सत्र में वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता राज्य कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार ने की। आभार आनंदीलाल लाल राठौड़ अध्यक्ष धराड़ मंडल ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two-day training class of Dhard Division started


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/two-day-training-class-of-dhard-division-started-128082327.html

No comments:

Post a Comment