Saturday, January 2, 2021

तीतरी में किसान के मकान से आभूषण नकदी के साथ साड़ियां ले गए बदमाश

तीतरी में शुक्रवार रात रसोई की खिड़की तोड़ कृषक के मकान में घुसे चोर करीब 6 लाख के आभूषण, 50 हजार रुपए कीमत की साड़ियां और 12 हजार रुपए नकदी ले गए।
वारदात गोरधनलाल पाटीदार के मकान में हुई। मकान में वे नीचे और दोनों बेटे विशाल व दिनेश परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर थे। पीछे रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दरवाजे का नकूचा तोड़ा। गोरधन पाटीदार ने बताया 80 साड़ियां, 12 हजार रुपए नकदी तथा सोने की 6 अंगूठी (30 ग्राम), एक लॉकेट (30 ग्राम), दो झुमकी (30 ग्राम), दो जोड़ बाली (5 ग्राम), एक माखी (एक तोला वजनी मोतियों की माला) चांदी के दो कंदोरे, दो पायजेब गई हैं।

रात को लघुशंका के लिए उठे तब पता चला
कृषक पाटीदार ने बताया रात को वे 8 बजे और दोनों बेटे करीब 9 बजे सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे लघुशंका के लिए उठे तो पेटी का सामान बिखरा दिखा तो चोरी की जानकारी हुई। बेटों को उठाकर बताया। आस-पास ढूंढा परंतु चोरों का पता नहीं चला। सुबह 4 बजे आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
ऑटोमेटिक सायरन स्टार्टर पर लगा दिया: बेटे दिनेश ने बताया आभूषण-नकदी रखने के बाद पलंग पेटी पर ऑटोमेटिक सायरन लगाया था। खेत पर लगी मोटर के दो बार स्टार्टर चोरी हुए तो सायरन उसपर लगा दिया। स्टार्टर चोरी रुक गई और पेटी से चोर नकदी-आभूषण ले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Crooks took away saris with jewelery cash from farmer's house in Teerthi


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/crooks-took-away-saris-with-jewelery-cash-from-farmers-house-in-teerthi-128082330.html

No comments:

Post a Comment