वर्ष 2021 महंगाई लेकर आया है। नए साल की शुरुआत के साथ ही कई वस्तुएं महंगी हो गई हैं। खाने का तेल के भाव तो रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सोयाबीन का तेल बाजार में 125 से 130 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के भाव भले ही नहीं बढ़े हैं लेकिन कर्मशियल गैस सिलेंडर 51 रुपए महंगा हो गया है। प्लाॅट और मकान खरीदना भी महंगा हो गया है। इसके एवज में प्लाॅट और घर खरीदारों को ज्यादा दाम चुकाना पड़ सकते हैं। वहीं सोने और चांदी के भाव में भी पहले दिन तेजी रही।
नए साल के पहले दिन इस तरह महंगाई का असर देखने को मिला
खाने का तेल : सोयाबीन तेल के फुटकर भाव 125 से 130 रुपए प्रतिकिलो हो गए हैं। यह अब तक के सबसे ज्यादा भाव हैं। दो महीने पहले सोयाबीन तेल के भाव 110 रुपए के आसपास थे। थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज झालानी ने बताया मलेशिया में फसल कमजोर रहने, अर्जेंटीना में हड़ताल होने से भाव में तेजी है। यदि सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो तेल 150 रुपए किलो जा सकता है।
गैस सिलेंडर : इस बार कर्मशियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। यह सिलेंडर 51 रुपए महंगा हो गया है। पहले यह 1452 रुपए मे मिलता था। वहीं अब यह 1503 में रुपए में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं किया है। अंशुल गैस एजेंसी के अंशुल पीपाड़ा ने बताया पिछले महीने सिलेंडर के दाम महीने के दूसरे दिन बढ़े थे। इससे हम यह नहीं बता सकते हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे या नहीं।
रजिस्ट्री : रजिस्ट्री कराना शुक्रवार से महंगा हो गया है। पहले रजिस्ट्री कराने पर जहां 10.50 फीसदी स्टाम्प ड्यूटी लगती थी। वहीं अब स्टाम्प ड्यूटी शुक्रवार से दो फीसदी बढ़ कर 12.50 फीसदी हो गई है। इससे 10 लाख रुपए के प्लाट पर पहले रजिस्ट्री कराने पर 1.05 लाख रुपए खर्च होते थे। वहीं अब 1.25 लाख रुपए खर्च होंगे। यानी 20 हजार रुपए ज्यादा लगना शुरू हो गए हैं।
सोना- चांदी- साल की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी के दाम में भी तेजी रही। सोने के भाव 100 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और सोने के दाम 51,500 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। जबकि गुरुवार को दाम 51400रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं चांदी के भाव में 200 रुपए की तेजी रही और भाव 66,200 रुपए प्रति किलो पहुंच गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/eating-oil-cooking-gas-cylinders-buying-a-house-with-gold-and-silver-became-expensive-128078347.html
No comments:
Post a Comment