त्रिवेणी तट पर 67वां महारुद्र यज्ञ 4 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यज्ञ शाला, आद्यगुरु शंकरचार्य प्रतिमा स्थल, ब्रह्मलीन संतश्री रामचंद्र डोंगरे जी महाराज स्थल सहित अन्य स्थलों पर रंगाई-पुताई हो चुकी है। विद्युत सज्जा का काम चल रहा है। यहां होने वाले 11 दिनी महारुद्र यज्ञ शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार होगा।
67वां महारुद्र यज्ञ सोमवार से शुरू हो रहा है। रंगाई-पुताई के अलावा अन्य काम पूरे हो चुके हैं। 3 जनवरी सुबह 9 बजे बागड़ों का वास में श्री अगरजी मंदिर स्थित श्री चौमुखा महादेव का पूजन, अभिषेक व महाआरती होगी। 11.30 बजे त्रिवेणी तट पर दशविध शरीर शुद्घि हेमाद्रि कर्म होगा व 4 जनवरी की सुबह 10 बजे स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सान्निध्य व सांसद डामोर के मुख्य आतिथ्य में धर्मध्वजा रोहण व 10.31 बजे हवन कुंड में अग्नि प्रवेश के साथ महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा व 21 भूदेवों के सान्निध्य में कौशल्या किशनलाल सोनी द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी।
अनुमति लेने के बाद ही तैयारियां शुरू की
समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने बताया कि त्रिवेणी तट पर पिछले 66 साल से महारुद्र यज्ञ हो रहा है। इसे खंडित नहीं किया जा सकता है। कोरोना महामारी को देखते हुए सबसे पहले प्रशासन से यज्ञ की अनुमति ली गई। यज्ञ शाला में भूदेवों, यजमान सहित 25 से कम ही लोग रहेंगे। सैनिटाइजर के अलावा मास्क भी उपलब्ध रहेगा। मास्क के साथ प्रवेश दिया जाएगा।
निराश्रितों को करवाया जाएगा भोजन : श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट संस्थापक ब्रह्मलीन संतश्री रामचंद्र डोंगरे जी महाराज की प्रेरणा से निराश्रित भोजन करवाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार निराश्रितों को भोजन कराया जाएगा।
ये होंगे कार्यक्रम
{3 जनवरी सुबह 9 बजे बागड़ों का वास में श्री अगरजी मंदिर स्थित श्री चौमुखा महादेव का पूजन, अभिषेक व महाआरती।
{3 जनवरी सुबह 11.30 बजे त्रिवेणीतट पर दशविध शरीर शुद्घि हेमाद्रि कर्म।
{4 जनवरी सुबह 10 बजे संतों के सान्निध्य में धर्मध्वजा रोहण।
{4 जनवरी सुबह 10.31 बजे 67वें महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ।
{12 जनवरी दोपहर 3 बजे महादेव की जलाधारी की रथयात्रा।
{13 जनवरी दोपहर 2 बजे गंगाजल कलश यात्रा।
{13 जनवरी को यजमान का नाम ड्राॅ द्वारा निर्धारित होगा।
{14 जनवरी दोपहर 3 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति व महाआरती होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/preparations-for-67th-mahaudra-yajna-complete-dyeing-and-painting-with-electrical-decoration-128078354.html
No comments:
Post a Comment