Monday, December 7, 2020

फिटनेस के लिए जागरूक करने स्टेडियम में कराई प्रतियोगिता, निकाली जागरूकता रैली

खेल एवं फिटनेस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में फिट इंडिया फिटनेस कार्यक्रम रखा गया। जिसके तहत संजय स्टेडियम में बच्चों के लिए फिटनेस के लिए खेलों की गतिविधियां कराई गईं। इसके बाद शहर में जागरुकता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली संजय स्टेडियम से तुलसी पार्क पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। फिटनेस कार्यक्रम में विभिन्न खेल संगठनों व विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली में खेल युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, वुशु संघ, हॉकी संघ, पतंजलि योग समिति ने भी हिस्सा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Competition organized in the stadium to create awareness for fitness, awareness rally held


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/competition-organized-in-the-stadium-to-create-awareness-for-fitness-awareness-rally-held-127991413.html

No comments:

Post a Comment