अरब सागर से आ रही नमी के कारण गुरुवार सुबह से ही बादल छा गए थे। इसके कारण ज्यादा तीखी धूप नहीं चटक सकी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बादल 3000 मीटर ऊंचाई के थे। ये मीडियम क्लाउड कहलाते हैं। मौसम विज्ञान में इन बादलों को अल्टरो कुंबलस बादल कहा जाता है।
शुक्रवार को शहर में बूंदाबांदी हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के मुताबिक सुबह के वक्त नमी 81 फीसदी रही। शाम के वक्त भी नमी 50% रही। बुधवार के मुकाबले दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 14.6 डिग्री पर पहुंच गया।
पारे का गणित
30.30 दर्ज किया गया दिन का तापमान
14.60 दर्ज किया गया रात का तापमान
बदलाव की वजह
1. अरब सागर के दक्षिण पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।
2. हरियाणा एवं उससे सटे इलाके में चक्रवाती हवा का घेरा बना है। इसकी ऊंचाई 1.5 किमी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/changed-weather-with-humidity-drizzle-today-night-temperatures-rise-due-to-moisture-coming-from-arabian-sea-fall-in-day-128001328.html
No comments:
Post a Comment