वातावरण में नमी आने का सिलसिला थम चुका है। बादल छँट चुके हैं, मौसम साफ होते ही ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तरी सर्दीली हवाएँ 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं जो ठंड बढ़ने का अहसास दिला रही हैं। बताया जा रहा है कि आज से मौसम और अधिक साफ होगा और ठंड में तेजी आएगी।
बीते 15 दिनों से लगातार चार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में हो चुके हैं, उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बारिश और बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर सी बिछ गई। जिससे बादल छाए रहे और बूँदाबाँदी हुई। फिलहाल कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इससे हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मप्र में सिहरन बढ़ा दी है। इससे रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। आगामी दो से तीन दिनों में चार से पाँच डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
ऐसा रहा तापमान- गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता का प्रतिशत 91 दर्ज किया गया। रात्रि का सबसे कम तापमान दतिया में 6 डिग्री सेल्सियस रहा। गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/cloudiness-chill-increased-due-to-cold-as-the-weather-cleared-and-the-mercury-will-come-down-128024415.html
No comments:
Post a Comment