Friday, December 11, 2020

अज्ञात वाहन की टक्कर मारकर भागा; बाइक सवार की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर

नेशनल हाईवे-92 की भिंड ग्वालियर रोड पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिलीप बिल्डकॉन के प्लांट के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गया। घटना गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गोहद चौराहा पुलिस के अनुसार करतार सिंह बंजारा अपनी पत्नी बादामी और बेटा केशव के साथ बाइक से भिंड किसी शादी समारोह में गए थे। वे रात के समय बाइक से जब लौट रहे थे, तभी भिंड ग्वालियर रोड पर दिलीप बिल्डकॉन के प्लांट के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे करतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बादामी और केशव बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मृतक के शव को पीएम और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बादामी और केशव को ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/ran-into-collision-with-unknown-vehicle-death-of-bike-rider-wife-and-children-serious-128003482.html

No comments:

Post a Comment