नर्मदा के हर्बलपार्क घाट के किनारे साेमवार काे मुंह कटे मगरमच्छ के बच्चे का शव मिला। मगरमच्छ की शनिवार को धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है। करीब दाे साल के मगरमच्छ के बच्चे की लंबाई एक से डेढ़ मीटर बताई जा रही है। मगरमच्छ का शाम को पोस्टमार्टम हुआ। डॉ. गुरुदत्त शर्मा के अनुसार मगरमच्छ का मुंह काटा गया है। पूरी पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
वन विभाग की रेंजर प्रियंका बाथम ने बताया मगरमच्छ के बच्चे का शव मिलने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। एसटीअार के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति ने बताया मगरमच्छ के शव का पाेर्स्टमार्टम हाे गया है।
मछली के लिए लगाए जाल में फंसा हाेगा
नेशनल चंबल सेंचुरी के रिटायर्ड अधिकारी ऋषिकेश शर्मा के मुताबिक मछलियों का शिकार करने वाले इस मगरमच्छ की हत्या के जिम्मेदार हो सकते हैं। संभावना है कि मगरमच्छ मछलियों के लिए लगाए जाल में फंस गया होगा। बाहर निकालने पर लोगों को देख मुंह फाड़ा होगा। मछुआरों ने घबराकर धारदार हथियार से मुंह पर हमला किया। इससे उसका मुंह कट गया। शिकार हाेता ताे शिकारी मगरमच्छ की पूरी बाॅडी ले जाते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/crocodile-babys-body-found-in-narmadas-herbal-park-pier-128038762.html
No comments:
Post a Comment