रामनगर पुलिस चौकी के सामने मंगलवार रात अचानक आग लगने से पूरी दुकान चंद मिनट में ही जलकर खाक हो गई। दुकान संचालक शिवचरण तिरोले ने बताया कि रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर पहुंचा। पांच मिनट बाद ही दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मैं दुकान पहुंचा, तब तक भयावह लपटें निकलने लगी। दुकान में रखे टायर-ट्यूब, ऑइल के डिब्बे व अन्य सामग्री जल गई। दो दिन पहले ही नया सामान दुकान में भरा था। संभवत: शॉट सर्किट से आग लगी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/short-circuit-bicycle-parts-shop-fire-128042592.html
No comments:
Post a Comment