Sunday, December 20, 2020

आज नई व्यवस्था का रिव्यू, दीनदयाल नगर टंकी से करेंगे अब रोजाना सप्लाई

कस्तूरबा नगर टंकी के दोनों जोन में लगातार सात दिन में रोजाना पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस दौरान लीकेज और वॉल्व को लेकर दो बार दिक्कत आई थी, जिसे तत्काल ठीक करना पड़ा। सोमवार को विधायक चेतन्य काश्यप अफसरों के साथ बैठकर नई व्यवस्था का रिव्यू करेंगे। इसमें खामियों को चिह्नित करने, उन्हें तुरंत दुरुस्त करने सहित अन्य मुद्दों पर बात होगी। अगला टारगेट 15 लाख लीटर क्षमता वाली दीनदयाल नगर टंकी से नियमित जलप्रदाय करने का है, जो इसी सप्ताह से शुरू हो सकता है। दो बार टेस्टिंग कर चुका निगम इसके पूरी तरह तैयार है। इतना ही नहीं इससे भी एक कदम आगे बढ़कर जलप्रदाय अमले ने गोशाला रोड, शांति नगर, पोलोग्राउंड व ग्लोबस कॉलोनी की टंकी की सप्लाई व्यवस्था सुधारना शुरू कर दिया है। 14 दिसंबर को कस्तूरबा नगर टंकी से रोजाना पानी देने की शुआत हुई थी।

इन टंकियों की व्यवस्था भी सुधार रहा निगम

टंकी क्षमता
गोशाला रोड 22.5
शांति नगर 20
पोलोग्राउंड 23
ग्लोबस 15
(क्षमता लाख लीटर में)

दीनदयाल नगर टंकी: जल्द रोजाना पानी मिलने लगेगा

जोन एक - दीनदयाल नगर बी, सी, डी और एफ सेक्टर।
जोन दो - दीनदयाल नगर ई सेक्टर, हिम्मत नगर, वीआईपी नगर, अमृत सागर गृह निर्माण मंडल कॉलोनी, ओसवाल नगर, श्री नगर, हनुमान बाग, ईंटभट्टा गली, नेमीनाथ कॉलोनी आदि।

बढ़ने के बजाए कम हो गई पानी की आवश्यकता

कस्तूरबा नगर टंकी से रोजाना जल सप्लाई शुरू होने के बाद पानी की खपत बढ़ने के थोड़ी कम हो गई है। पहले 20 लाख लीटर वाली टंकी से एक दिन छोड़कर लगभग 18 से 19 लाख लीटर पानी दिया जाता था। सात दिन से यह खपत लगभग 18 से 18.5 लाख लीटर के आसपास आ गई है। इस आंकड़े ने रोजाना पानी देने से बढ़ने वाली खपत को लेकर चिंतित जलप्रदाय अमले के हौसले और बुलंद कर दिए हैं।

लीकेज ठीक करने को कहा - नई व्यवस्था पर पूर्व पार्षद मनीषा शर्मा भी नजर रखे हुए हैं। रोजाना क्षेत्र में घूमकर रहवासियों से फीडबैक लेने के साथ उन्हें लीकेज भी मिल रहे हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए जलप्रदाय अमले को जानकारी दे दी है। सात दिन में 5 लीकेज ठीक कर चुके हैं।

रोजाना जानकारी ले रहे
^सात दिन से कस्तूरबा नगर टंकी से रोजाना पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। जलप्रदाय अमले से रोजाना जानकारी ले ही रहे हैं। इसका रिव्यू करेंगे। इसमें सामने आए तथ्यों को सुधारते हुए अगली टंकी से नियमित जलप्रदाय शुरू करेंगे ताकि किसी प्रकार की कोई बाधा न आए।
चेतन्य काश्यप, विधायक
खामियां दूर कर रहे हैं
^कस्तूरबा नगर टंकी से रोजाना सुबह 6.15 से 11.30 बजे तक दोनों जोन में पानी दिया जा रहा है। इस दौरान सामने आई छोटी-मोटी खामियों को भी दूर कर रहे हैं। दीनदयाल नगर से टेस्टिंग हो चुकी है। दूसरी टंकियों की व्यवस्था सुधारना भी शुरू कर दिया है।
सुरेशचंद्र व्यास,
कार्यपालन यंत्री ननि



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today a review of the new system will be supplied daily from Deendayal Nagar Tank


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/today-a-review-of-the-new-system-will-be-supplied-daily-from-deendayal-nagar-tank-128035324.html

No comments:

Post a Comment