क्षत्रिय मराठा समाज ने रविवार को श्री मार्तंड मल्हार का प्रकटोत्सव मनाया। मराठा का वास स्थित मंदिर में पहुंचे समाजजनों ने पूजा-अर्चना कर महाआरती की और प्रसादी बांटी गई। हर साल इस दिन समाजजन भंडारे का आयोजन भी करते हैं, लेकिन इस मर्तबा कोरोना महामारी के चलते भंडारे का कार्यक्रम निरस्त किया गया। क्षत्रिय मराठा समाज के कुल देवता श्री मार्तंड मल्हार का मराठों का वास में मंदिर है। यहां समाजजनों ने कुल देवता की पूजा-अर्चना कर तली भंडारा किया। देवताओं को बाजरे की माखरी व बैंगन के भरते का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसादी बांटी गई। देवताओं को बाजरे की माखरी व बैंगन का भोग लगाने के बाद समाजजन बाजरे की रोटी और बैंगन का सेवन करना शुरू करते हैं। क्षत्रिय मराठा समाज अध्यक्ष प्रफुल्ल कावडे, सदाशिव जादव, दिलीप पंवार, सुरेश राव तावरे सहित समाजजन मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/celebrated-the-manifestation-of-shri-martand-malhar-128035316.html
No comments:
Post a Comment