सिटी पुलिस ने मेवातीपुरा क्षेत्र से एक घर में चल रही डोडाचूरा पीसने व पैकिंग की फैक्टरी पकड़ी। यहां से आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। जो व्यक्ति डोडाचूरा की फैक्टरी चलाते हुए पकड़ाया है, वह पूर्व में चंदन तस्करी करता था इसलिए कई लोग उसे वीरप्पन नाम से भी जानते हैं। वह एक हत्या में भी आरोपी रहा लेकिन कोर्ट से दोषमुक्त हो गया है। इन्हें डोडाचूरा उपलब्ध करवाने वाला युवक मंदसौर के धारियाखेड़ी का रहने वाला है और पुलिस ने देर शाम उसे भी हिरासत में ले लिया है।
सीएसपी प्रदीपसिंह राणावत ने बताया कि सिटी थाना पुलिस को लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थीं कि मेवातीपुरा क्षेत्र में कहीं डोडाचूरा पीसने की फैक्टरी है। शनिवार शाम मुखबिर से फैक्टरी के ठिकाने की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी वीडी जोशी ने टीम गठित की और मेवातीपुरा में पहुंचे। जहां एक घर में आरोपी राजा उर्फ वीरप्पन उर्फ इस्माइल पिता निसार खां मेवाती (40) व उसका बेटा नदीम (20) डोडाचूरा पीस रहे थे। इन्हें गिरफ्तार किया और डोडाचूरा पीसने का मिक्सर, छलना, थैलियां, पैकिंग का सामान तथा 47 किलो 500 ग्राम डाेडाचूरा जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 में केस दर्ज किया। पकड़े गए आरोपी पिता-पुत्र को रविवार को काेर्ट में पेश किया। जहां से इन्हें एक दिन के रिमांड पर सौंपा। अब पुलिस आगे की लिंक तलाशने के लिए रविवार को इनका रिमांड बढ़वाने का प्रयास करेगी।
नांदेड़ स्थित ढाबे पर सप्लाई का ऑर्डर था
थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि आरोपी राजा उर्फ वीरप्पन पर पूर्व में चंदन चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं। यह मल्हारगढ़ निवासी एक रिश्तेदार की हत्या में भी आरोपी रहा लेकिन उसमें कोर्ट से बरी हो गया है। इनसे पूछताछ में पता चला कि मंदसौर जिले के धारियाखेड़ी गांव का रहने वाला रमजान पिता फकरुद्दीन शेख (38) इन्हें डोडाचूरा उपलब्ध करवाता था। रविवार देरशाम उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने बताया कि जो डोडाचूरा ये पीस रहे थे, वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में शेर-ए-पंजाब ढाबे पर सप्लाई करने का ऑर्डर था। अब पुलिस वहां जाकर तस्दीक करेगी और मामले में अभी और भी आरोपी बढ़ सकते हैं। कार्रवाई के लिए गठित टीम में टीआई जोशी के साथ ही एसआई रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक अनिल जैन, आरक्षक संजय आंजना, हर्षवर्धन सिंह, योगेश सैनी, नीलेश पाठक, सादिक मंसूरी, मोकमसिंह, ईश्वर सिंह, सांवरिया पाटीदार, महिला आरक्षक अंगूरबाला की सक्रिय भूमिका रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/former-sandalwood-smuggler-was-running-a-smuggler-house-in-dodachura-factory-arrested-with-son-127988017.html
No comments:
Post a Comment