Saturday, December 19, 2020

ठेले पर स्कूटर व गैस सिलेंडर रखा, साइकिल पर सवार होकर लगाए नारे

गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि व कृषि अधिनियम के विरोध में किसानों के आंदोलन पर भाजपा सरकार के असंतोषजनक रवैए के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को धरना दिया।
गांधी चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ठेले पर स्कूटर व गैस सिलेंडर लेकर साइकल पर निकले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विधायक झूमा सोलंकी ने कहा लगातार रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली गैस टंकी, डीजल व पेट्रोल सहित सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे है। मंहगाई बढ़ने से लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही कृषि कानून को लेकर दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों की मांग को भी जल्द पूरा किया जाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम चांगल, मोहन प्रतापसिंह दरबार, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रशांत भालसे, अनिल जायसवाल, राकेश अग्रवाल, महेश वर्मा, कुलदीप सेंगर आदि कार्यकर्ता शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Scooters and gas cylinders placed on handcart, riding on bicycle and raising slogans


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/scooters-and-gas-cylinders-placed-on-handcart-riding-on-bicycle-and-raising-slogans-128029720.html

No comments:

Post a Comment