खेल परिसर मैदान के मेंटनेंस और कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश के नियमों में बदलाव किया गया है। अब मैदान में योग व फालतू बैठने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। मैदान में प्रवेश के लिए विधिवत फॉर्म भरकर पहले सदस्यता लेनी होगी। इसके बाद खेल विभाग द्वारा जारी कार्ड के आधार पर ही प्रवेश कर सकेंगे।
यह नियम खिलाड़ियों व अन्य युवा सभी पर लागू होगा। साथ ही पुलिस व अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को दौड़ की प्रैक्टिस करने दिन के समय भी खेल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि प्रवेश का समय एथलेटिक्स कोच द्वारा तय किया जाएगा। तय समय पर ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था मैदान में भीड़भाड़ कम करने व खिलाड़ियों में अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है।
पुलिस भर्ती वालों को कोच
देंगे मार्गदर्शन: जिले में सिर्फ खेल परिसर मैदान में एथलेटिक्स के लिए 400 मीटर रनिंग ट्रैक होने से विभाग में पंजीकृत खिलाड़ियों के अलावा अन्य युवा भी प्रैक्टिस करने आते हैं।
इनमें सबसे अधिक संख्या पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं की रहती है। जिनका विभाग के पास कोई रिकार्ड नहीं रहता। इससे इन युवाओं को कोच व एक्सपर्ट का मार्गदर्शन नहीं मिल पाता।
लेकिन अब मैदान में रनिंग करने वाले प्रत्येक युवा को एथलेटिक्स कोच मंगल यादव द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। एथलेटिक्स में अभी तक 250 व अन्य सभी खेलों को मिलाकर 550 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/entry-will-not-be-available-in-the-sports-complex-without-a-card-127988004.html
No comments:
Post a Comment