धान खरीदी और परिवहन में लापरवाही पर कलेक्टर ने डीएमओ मार्कफेड और सहकारी बैंक सीईओ को नाेटिस जारी करने के लिए जिपं सीईओ को निर्देश दिए हैं। मंडियों में उपार्जित धान के परिवहन कार्य की धीमी गति व स्वीकृति पत्रक शीघ्र जारी ना होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड एवं किसानों को भुगतान में विलंब होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक को नोटिस जारी करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए।
कलेक्टर धनंजय सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे उपार्जन कार्य की मॉनिटरिंग एवं केंद्रों का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाय ने बताया कि 17 नवंबर से शुरू धान उपार्जन कार्य में अभी तक 45 केंद्रों पर 4126 किसानों से 2 लाख 65 हजार 610 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/instructions-to-issue-notice-to-dmo-markfed-and-co-operative-bank-ceo-127994586.html
No comments:
Post a Comment