सेना द्वारा एक बार फिर माल राेड काे कनेक्ट करने वाले तीन रास्ते बंद किए गए हैं। पूर्व में सेना ने चार रास्ते बंद किए थे। लेकिन विराेध के बाद तीन खाेल दिए थे। अब इसमें से दाे काे दाेबारा बंद कर दिया है। शहरवासियाें ने इसका विराेध शुरू कर दिया है। 15 दिसंबर काे विरोध में माैन कैंडल मार्च निकालने की भी तैयारी महू सांस्कृतिक मंच कर रहा है।
सेना द्वारा मार्च में लाॅकडाउन के बाद माल राेड काे कनेक्ट करने वाले चार रास्ते जिसमें दीनदयाल उपवन मार्ग, मदर मेरी स्कूल मार्ग, चंपा वाला बाग के दाे मार्ग काे कंटीले तार, झाड़ियां व जंगले लगाकर बंद किया था। देश में अनलाॅक के बाद भी सेना ने इन रास्ताें काे नहीं खाेला था। इसकाे लेकर लगातार विराेध शुरू हुआ।
जिसके बाद कुछ समय पूर्व सेना ने इन अाम रास्ताें में से तीन जिसमें चंपा वाला बाग के दाे व मदरमेरी स्कूल वाला एक रास्ता खाेल दिया था। लेकिन अब सेना ने फिर से इन रास्ताें काे बंद कर दिया है। इसमें चंपा वाला बाग के एक रास्ते काे ताे खुला रखा है। लेकिन बचे हुए दाे रास्ते जिसमें चंपा वाला बाग केंट पार्किंग वाला व मदरमेरी स्कूल वाले रास्ते काे लकड़ी के डंडे व झाड़ियां लगाकर बंद किया है।
जिसके चलते एक बार फिर लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकाे लेकर फिर से विराेध शुरू हाे गया है। वहीं सेना द्वारा लंबे समय से हाईस्कूल के समीप से स्वर्ग मंदिर जाने वाले मार्ग काे भी दरवाजा लगाकर बंद कर दिया है।
बंद रास्ताें से प्लाउडन राेड पर बढ़ा यातायात का दबाव
माल राेड काे कनेक्ट करने वाले आम रास्ताें काे बंद करने से प्लाउडन राेड पर वाहनाें का दबाव बढ़ा है। जिसके चलते प्लाउडन राेड व भायाजी मार्ग पर चार पहिया वाहनाें की अधिक आवाजाही से दिनभर में कई बार जाम की स्थिति निर्मित हाेती है।
सेना अगर माल राेड के रास्ताें काे खाेल दे ताे चार पहिया वाहन सीधे इन रास्ताें से हाेकर बाहर हाे जाएंगे। जिससे भायाजी मार्ग व प्लाउडन राेड पर यातायात का दबाव नहीं हाेगा। इसके अलावा दीनदयाल उपवन मार्ग वाला रास्ता बंद करने से वहीं पर निजी अस्पताल हाेने से यहां पर आने वाली एंबुलेंस काे भी लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। जिससे मरीजाें काे भी खासी परेशानी हाे रही है।
माैन कैंडल मार्च निकालने की तैयारी, अनुमति नहीं दी ताे गिरफ्तारी भी देंगे
महू सांस्कृतिक मंच द्वारा बंद रास्ते खाेलने की मांग काे लेकर विराेध की तैयारी शुरू कर दी है। मंच संयाेजक दिनेश साेलंकी ने बताया की सेना द्वारा कुछ बंद रास्ताें काे खाेलने के बाद दाेबारा बंद कर दिया है। इसके अलावा पूर्व में बंद रास्ते भी अभी तक नहीं खुले हैं।
इसकाे लेकर मंच विभिन्न सामाजिक संगठनाें काे साथ लेकर 15 दिसंबर काे माैन कैंडल मार्च निकालेगा। इसमें आंबेडकर अनुयायी, रंगकर्मी सहित विभिन्न सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे। इसके लिए प्रशासन ने अनुमति भी ली जाएगी। वहीं अगर अनुमति नहीं दी गई ताे भी मार्च निकालकर गिरफ्तारी दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/after-clearing-the-three-routes-it-was-closed-again-now-the-three-major-routes-which-are-being-rammed-again-are-closed-127991428.html
No comments:
Post a Comment