Wednesday, December 23, 2020

पौन घंटे तक आधा इंदौर अंधेरे में, ट्रांसमिशन कंपनी का ट्रांसफार्मर बर्स्ट हुआ

बुधवार शाम साढ़े छह बजे करीब खंडवा रोड स्थित पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 220 केवी सब स्टेशन के करंट ट्रांसफार्मर के बर्स्ट हो जाने से पश्चिमी इंदौर 45 मिनट से भी अधिक समय तक अंधेरे में रहा। भंवरकुआं से लेकर बाणगंगा, एयरपोर्ट से लेकर राजबाड़ा, अन्नपूर्णा से लेकर जवाहर मार्ग तक बिजली बंद रही।

धीक्षण यंत्री कामेश श्रीवास्तव ने ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो ट्रांसफार्मर बदले जाने का काम शुरू हो चुका था। शहर को बायपास स्थित 440 केवी सब स्टेशन और खंडवा रोड स्थित स्टेशन से बिजली मिलती है। यहां फाल्ट होने से लगभग आधे इंदौर में सप्लाई बंद हो जाती है।

हालांकि इन स्टेशन पर 12 महीने-24 घंटे कर्मचारी तैनात रहते हैं। साल में एकाध बार ही ऐसी परेशानी आती है। बिजली बंद होने से बाजार पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। स्ट्रीट लाइट तक बंद थीं। सपना-संगीता, भंवरकुआ, टावर चौराहा, महूनाका, राजबाड़ा, नंदलालपुरा सहित कई चौराहों पर सिग्नल बंद रहने से चारों तरफ से वाहन घुस गए। इससे जाम लग गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/transit-of-the-transmission-company-was-destroyed-in-the-darkness-of-indore-by-half-an-hour-128045136.html

No comments:

Post a Comment