Sunday, December 6, 2020

असिस्टेंट लोको पायलट को चार्जशीट

ट्रिपल मर्डर केस में रेलवे के एक असिस्टेंट लोको पायलट को भी नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। दिलीप द्वारा पुलिस पर गोली चलाने के मामले की जांच करने गरोठ से आए एएसपी महेंद्र तारणेकर ने रविवार को घायल पुलिसकर्मियों से जिला अस्पताल में बात की। रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने ट्रिपल मर्डर केस की एसआईटी टीम की रविवार को बैठक ली।
रेलवे ओल्ड कालोनी में रोड नं. 7 पर स्थित मकान 350/ई (एबी) में आरोपी गोलू उर्फ गौरव बिलवाल रहता था। यह मकान लोको असिस्टेंट पायलट भूपेंद्र निनामा के नाम आवंटित है। आईओडब्ल्यू, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्यवाही की। मकान में रह रही गौरव की पत्नी, मां और बच्चों को शिफ्ट करवाया। लोको असिस्टेंट पायलट निनामा ट्रेनिंग के लिए उदयपुर में हैं। पूछताछ में उन्होंने मकान किराये पर देना स्वीकार कर लिया है।
ट्रिपल मर्डर और कस्तूरबा नगर में महिला की हत्या करने वाले मास्टरमाइंड खेड़ीडूंगरी (दाहोद गुजरात) निवासी देवला उर्फ दिलीप देवल को पुलिस ने गुरुवार को खाचरौद नाके के पास मार गिराया। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में अनुराग उर्फ बॉबी पिता प्रवीणसिंह परमार (25) निवासी विनोबा नगर, गोलू उर्फ गौरव पिता राजेश बिलवाल (22) निवासी रेलवे कॉलोनी, लाला पिता मनु भाभर (20) निवासी अभलोड़ लिंबू (दाहोद गुजरात) और कस्तूरबा नगर में हुई हत्या के आरोपी सुनीत उर्फ सुमीत पिता जितेंद्रिसंह चौहान (21) निवासी गांधीनगर और हिम्मतसिंह पिता रूपसिंह देवल (27) निवासी देवरादेवनारायण नगर को गिरफ्तार किया।

एनकाउंटर में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे एएसपी
आरोपी देवला उर्फ देवल ने पुलिस पर फायरिंग की थी। स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने जानलेवा हमले की धारा में एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की जांच करने गरोठ से पहुंचे एडीशनल एसपी महेंद्र तराणेकर ने घायल माणकचौक थाना प्रभारी अय्यूब खान, एसआई अनुराग यादव, आरक्षक विपुल भावसार, हिम्मत गौड़ और बलराम जाट से मुलाकात की। एएसपी तराणेकर ने बताया एक पुलिसकर्मी का हिप डिस्लोकेट हुआ है जबकि एक पुलिसकर्मी को पैर में गंभीर चोट लगी है। आरोपी की गोली एक सब इंस्पेक्टर को छूते हुए निकल गई है। मामले की जांच चल रही है। जांच के लिए घटनास्थल के आसपास रहने वालों के बयान लिए हैं। घायलों का उपचार करने वाले डॉ. गोपाल यादव, डॉ. योगेश नीखरा, डॉ. जीवन चौहान के बयान लिए जाएंगे।
एसपी ने एसआईटी की बैठक ली : ट्रिपल मर्डर केस के खुलासे के लिए एसपी ने पूछताछ करने, बयान लेने, सीसीटीवी कैमरे फुटेज तलाशने तथा अन्य कार्यों के लिए पुलिस, सायबर टीम, फारेंसिक टीम की अलग-अलग 27 टीमें बनाई थी। रविवार दोपहर को सभी 27 टीमों के प्रभारियों की बैठक ली। एसपी ने घटना के खुलासे पर सभी को बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Charge sheet to Assistant Loco Pilot


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/charge-sheet-to-assistant-loco-pilot-127988023.html

No comments:

Post a Comment