प्रदेश स्तरीय आदिवासी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को बुद्धेश्वर सत्संग हॉल में हुआ। इसमें प्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात सहित अन्य प्रदेश के युवक-युवतियां शामिल हुई। सम्मेलन 93 युवतियां व 60 युवाओं ने शामिल होकर अपना परिचय दिया। इस सम्मेलन में विशेष बात यह रही कि यहां आई युवतियों में से अधिकांश युवतियां ग्रेजुएट के साथ ही आगे की पढ़ाई करने के साथ ही सर्विस वाली थी।
युवक युवती सम्मेलन में समित के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्रसिंह देवड़ा, संरक्षक गजराज मेहता, कोषाध्यक्ष पूंजालाल निनामा, उपाध्यक्ष रमेश गामड़, धर्मपुरी विधायक पांचीलाल मेडा, सैलाना पूर्व विधायक संगीता चारेल सहित अन्य अतिथि रहे। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में एकता बनाए रखने के साथ ही रुढ़िवादिता को खत्म करने की बात कही। सम्मेलन में कुल 153 प्रतिभागी शामिल हुए। यह आयोजन आदिवासी एकता परिषद, अभा भील समाज, आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था, महाराणा पूंजा जन संगठन द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. अभय ओहरी, गोपालचंद्र निनामा, डॉ. आर सी किहोरी, डॉ. आर सी डामोर, डॉ. भरत निनामा, सुरतलाल डामर सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य आदि मौजूद थे।
मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत किए - डॉ. अभय ओहरी ने बताया युवतियां युवाओं के मुकाबले ज्यादा पढ़ी लिखी थी। समाज में शिक्षा को बढ़ाने के लिए मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। यहां आने वाले सभी ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया। स्वास्थ्य संबंधी एक टीम भी मौजूद थी, जिन्होंने आने वाले सभी को सैनिटाइज्ड करने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर से जांच की और मास्क बांटे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/tribal-youth-women-conference-more-educated-women-than-youth-128035321.html
No comments:
Post a Comment