Sunday, December 6, 2020

नाली का घटिया निर्माण, काम रुकवाया

वार्ड नंबर 2 में नाली का निर्माण ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा टेंडर के विपरीत काम करने की जानकारी मिलने पर पार्षद मौके पर पहुंचे ठेकेदार से चर्चा की काम रुकवाया। नगर परिषद ने ठेकेदार के माध्यम से नाली निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। रहवासियों की सूचना पर पार्षद हेमंत कुमावत मौके पर पहुंचे। जहां क्षेत्रवासियों ने बताया कि नाली में 4 इंच सीमेंट गिट्टी बेस व मुरम डालकर जाल बिछाया जाना था। ठेकेदार ने सीमेंट गिट्टी किए बिना जाल बिछाकर निर्माण किया जा रहा है। कुमावत ने जाल व नाली में डाला गया मुरम बाहर करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/poor-construction-of-drain-work-stopped-127988013.html

No comments:

Post a Comment