Thursday, December 3, 2020

संग्रहालय के पास लगेगी अटल जी की प्रतिमा

नागचून पार्क में छोटे तालाब के बीच में लगने वाली अटलजी की प्रतिमा का प्रस्ताव बदलकर निगम इसे संग्रहालय के पास लगाने की तैयारी कर रहा है। 5 सितंबर 2018 को विधानसभा चुनाव से पहले नागचून पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्क में अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। इसके करीब 15 दिन बाद ही सीएम निधि से राशि स्वीकृत होकर निगम को मिल गई थी। निगम ने इसके लिए 40 लाख रुपए लागत से टेंडर भी कर दिए थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ठेकेदार को कार्य आदेश नहीं दिया गया। अब निकाय चुनाव से पहले प्रतिमा लगाने की तैयारी कर रहा है। गुरुवार को विधायक देवेंद्र वर्मा निगम अफसराें के साथ नागचून तालाब पहुंचे। यहां उन्हाेंने प्रस्तावित जगह की बजाए दूसरे स्थान पर प्रतिमा लगाना तय किया। इस दौरान निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंतरसिंह तंवर, सहायक यंत्री एचआर पांडे, पूर्व पार्षद सुनील जैन, संदेश गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
^ अटलजी की प्रतिमा जिस स्थान पर प्रस्तावित थी वहां तालाब का पानी रिसता है। इसलिए स्थान बदला जा रहा है। इसके लिए टेंडर मार्च में ही हो चुके हैं। काम जल्दी शुरू होगा। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा है, इसलिए भव्यता में किसी तरह की कमी नहीं की जाएगी।
-अंतरसिंह तंवर, प्रभारी कार्यपालन यंत्री

छोटे तालाब में 25 फीट ऊंची प्रतिमा है प्रस्तावित
छोटे तालाब में जमीन से करीब 25 फीट की ऊंचाई पर ब्रास प्रतिमा लगाई जाना प्रस्तावित है। डीपीआर के अनुसार बच्चों की ट्रेन के मध्य वाले हिस्से में पानी के बीच में प्रतिमा को भव्य स्वरूप में स्थापित करना है। यहां फव्वारा लगाकर प्रतिमा लगाने का प्रस्तावित है। संग्रहालय के पास जहां प्रतिमा लगाने की तैयारी थी। वहां प्रतिमा की ऊंचाई कम हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Statue of Atal ji will be located near the museum


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/statue-of-atal-ji-will-be-located-near-the-museum-127977679.html

No comments:

Post a Comment