शहर के औरंगपुरा स्थित सेंट जूड कैथोलिक चर्च में गुरुवार को प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। कोरोना महामारी के कारण पहली बार रात 12 बजे से पहले ही केक काटकर खुशियां मनाई गई। केक काटने के पहले कैरोल सांग गाए गए। लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। फादर थॉमस ने बताया कि शाम 7 बजे से 8.30 बजे तक मिस्सा पूजा की गई। इसके बाद बाल यीशु का चुंबन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया। पहली बार तय समय रात 12 बजे के पहले जन्मदिन मनाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/jesus-birthday-celebrated-for-the-first-time-three-hours-before-midnight-128049909.html
No comments:
Post a Comment