Thursday, December 24, 2020

ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण हुआ दर्ज, आरोपी फरार

बालसमुद गांव के पेट्रोल पंप के पास टक्कर के बाद खरगोन के यातायात पुलिसकर्मी के जिंदा जलने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल ट्रक चालक फरार है। बुधवार शाम 6 बजे ट्रक (एमपी09एचएफ-0151) ने ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर लौट रहे यातायात प्रधान आरक्षक दीपक साठे व आरक्षक नीलेश कनसोटिया की बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक के ट्रक के नीचे घुसने व आग लगने से प्रधान आरक्षक की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। नीलेश को गंभीरावस्था में इंदौर भेजा गया था। जहां इलाज जारी है। टीआई माधवसिंह ठाकुर ने बताया ट्रक चालक गजानन पिता कन्हैया यादव सरवर देवला के खिलाफ धारा 304 में केस दर्ज किया है। वह यूरिया खाद परिवहन करता है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/case-of-culpable-homicide-registered-on-truck-driver-accused-absconding-128049954.html

No comments:

Post a Comment